• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

भारतीय ज्ञान परंपरा और पर्यावरण चिंतन'पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की विवरणिका का विमोचन।

Published on: 11 Feb 2026

*'भारतीय ज्ञान परंपरा और पर्यावरण चिंतन'पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की विवरणिका का विमोचन।*

​इन्दिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी में हिंदी विभाग द्वारा आगामी 24 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली एक-दिवसीय बहु-विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी *'भारतीय ज्ञान परंपरा और पर्यावरण चिंतन'* की आधिकारिक विवरणिका का आज विमोचन किया गया।

​विवरणिका का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि "ऋग्वैदिक काल से ही भारत में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। आज के वैश्विक तापन के दौर में भारतीय ज्ञान परंपरा का 'पंचमहाभूत सिद्धांत' पर्यावरण संरक्षण की एकमात्र कुंजी है। यह संगोष्ठी अवश्य ही शोधार्थियों व विद्यार्थियों को प्राचीन मेधा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय का अवसर प्रदान करेगी।" कुलपति ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगोष्ठी न केवल अकादमिक जगत के लिए बल्कि संपूर्ण समाज के लिए सार्थक सिद्ध होगी। 

संगोष्ठी संयोजिका डॉ. मंजु पुरी​(विभागाध्यक्ष) ने संगोष्ठी के वैचारिक ढांचे को स्पष्ट करते हुए बताया कि-कैसे यह आयोजन 'सर्वे भवन्तु सुखिन: 'के दर्शन को धरातल पर उतारने का एक प्रयास है। इस विवरणिका में कार्यक्रम के उद्देश्यों, उप-विषयों एवं शोध-पत्र आमंत्रण की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।

संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से विद्वान अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति 'नैतिक दायित्व' का संचार करेगा।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह, निदेशक युवा कल्याण विभाग प्रोफेसर अदिति शर्मा, डॉ. सुशांत एवं हिंदी विभाग के प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।